Back To Top

August 13, 2025

प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन(चिट्टा) के साथ 01 महिला सहित कुल 03 आरोपी गिरफ्तार

 01 सप्ताह पूर्व भी थाना टिकरापारा में ड्रग्स सप्लाय नेटवर्क में पंजाब के अंतर्राज्यीय तस्कर सहित स्थानीय नेटवर्क के कुल 09 आरोपियों को 412 ग्राम हेरोईन(चिट्टा)  के साथ किया गया है गिरफ्तार।
 थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत नेहरू नगर स्थित बूढ़ातालाब कंटेनर पास आरोपियों को हेरोईन(चिट्टा) के साथ पकड़ा गया आरोपियों को रंगेहाथ।
 प्रकरण में 01 महिला आरोपी भी है संलिप्त।
 आरोपियों के कब्जे से 6.42 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन(चिट्टा) किया गया है जप्त।
 घटना में प्रयुक्त 03 नग मोबाईल फोन भी किया गया है जप्त।
 जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 1,20,000/-रूपये।
 आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 165/25 धारा 22(ख) नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।
 एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही।
 रायपुर- पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अंतर्राज्यीय सप्लायरों व स्थानीय नेटवर्क के गठजोड़ को समाप्त करने के निर्देश दिये गये थे।
इसी तारतम्य में दिनांक 11.08.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत नेहरू नगर स्थित बूढ़ातालाब कंटेनर के पास 01 महिला एवं 02 व्यक्ति अपने पास मादक पदार्थ हेरोईन रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम  संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली केशरीनंदन नायक, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी कोतवाली को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को हेरोईन चिट्टा के साथ गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम मोह.जाहिद, साहिल रज़ा तथा अफजिया अख्तर उर्फ मेहक निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से हेरोईन(चिट्टा) रखा होना पाया गया।
टीम के सदस्यों द्वारा महिला आरोपिया सहित कुल तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6.42 ग्राम हेरोईन(चिट्टा) तथा घटना में प्रयुक्त 03 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 1,20,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
01. मोहम्मद जाहिद पिता मोहम्मद जाकिर उम्र 33 साल निवासी संजय नगर मदनी चौक गली थाना टिकरापारा रायपुर।
02. साहिल रज़ा पिता अब्दुल हकीम उम्र 25 साल निवासी संजय नगर गौसिया चौक थाना टिकरापारा रायपुर।
03. अफजिया अख्तर उर्फ मेहक उम्र 21 साल निवासी नेहरू नगर चाँदनी चौक सहीद हामिद नगर थाना कोतवाली रायपुर।
Prev Post

थाना टिकरापारा में पंजीबद्ध नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में हेरोईन(चिट्टा)…

Next Post

मुख्यमंत्री ने पैर पखारकर दिया सम्मान, भावुक हुईं स्वच्छता दीदियां…

post-bars

Leave a Comment