मीडिया सिटी में मनाया गया सावन उत्सव
रायपुर-राजधानी रायपुर की पत्रकार कॉलोनी मीडिया सिटी में गुरुवार को महिलाओं ने ग्रीन इंडिया ग्रीन छत्तीसगढ़ का संदेश दिया। रिमझिम फुहार के बीच फिल्मी गानों पर जमकर झूमि। फनी गेम खेल कर छत्तीसगढ़ी परिधान में महिलाओं ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। इस दौरान सभी को गिफ्ट देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव की पूजा अर्चना से की गई। सावन उत्सव में सभी महिलाओं ने शपथ ली कि वह कभी भी प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे। जब भी बाजार जाएगी अपने साथ कपड़े का थैला लेकर जाएगी। साथ ही मीडिया सिटी में हरियाली लाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। कार्यक्रम में संगीता गोस्वामी, सुनीता सिंह,चंद्रकला देवांगन,साधना साहू,शकुंतला तिवारी, सरिता साहू, मंजू वर्मा,हेमलता सिन्हा,प्रभा पांडे,मीना चंद्राकर,नीतू साहू व लेखा वर्मा उपस्थित थी।