दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर-प्रार्थी शुभम जुर्री ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह कबीर आश्रम पंडरी रायपुर में रहता हैै। प्रार्थी दिनांक 15.07.2025 को अपनी सुजूकी स्कूटी सीजी/19/बी क्यू/7241 को लेकर अपने दोस्त के यहां बोरियाखर्द गया था। रात्रि 09.00 बजे अपनी दोपहिया वाहन को पान ठेला के पास खड़ी किया था कुछ देर बाद खड़े किये हुए स्थान पर अपनी दोपहिया वाहन जाकर देखा तो पाया उसकी दोपहिया वाहन खड़े किये हुए स्थान पर नही थी। कोई अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी की दोपहिया वाहन को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 530/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी तथा आसपास के लोगो से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात अरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा टिकरापारा निवासी डाकेश कुमार यादव की पतासाजी कर पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर डाकेश कुमार यादव से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी अहमद रजा उर्फ शाकिब के साथ मिलकर दोपहिया वाहन चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 01 नग दोपहिया वाहन सी जी/19/बी क्यू/7241 जुमला कीमती जगभग 70,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी –
01. डाकेश कुमार यादव पिता यशवंत कुमार यादव उम्र 22 साल निवासी झंडा चौक बोरियाखुर्द थाना टिकरापारा रायपुर।
02 अहमद रजा उर्फ शाकिब पिता अब्दुल हाफिज उम्र 27 साल निवासी यश विहार मोती नगर थाना टिकरापारा जिला रायपुर।
कार्यवाही में निरीक्षक विनय सिंह बघेल थाना प्रभारी टिकरापारा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि मंगलेश्वर सिंह परिहार, प्र.आर. गुरूदयाल सिंह, आर. भूपेन्द्र मिश्रा, अजय चौधरी, हरजीत सिंह तथा प्रशांत शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।