Back To Top

अवैध रूप से मध्यप्रदेश निर्मित अवैध शराब का परिवहन में फरार आरोपी शिवशंकर राजपूत गिरफ्तार

20 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित अवैध शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त 02 नग चारपहिया वाहन किया गया था जप्त
प्रकरण में पूर्व में 03 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार
 थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत चंदनीडीह ओव्हरब्रीज के ऊपर आरोपियों का पीछा कर मध्यप्रदेश निर्मित अवैध शराब के साथ पकड़ा गया आरोपियों को रंगेहाथ।
 आरोपियों के कब्जे से अवैध रूप से रखें 20 पेटी कुल 240 बोतल अंग्रेजी शराब किया गया है जप्त।
 घटना में प्रयुक्त क्रेटा वाहन सीजी/04/एनएल/6526 तथा स्वीफ्ट डिजायर सीजी/04/पीटी/7788 तथा 05 नग मोबाईल फोन को भी किया गया है जप्त।
 जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 17,00,000/- रूपये।
 प्रकरण में अबतक कुल 04 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार।
 प्रकरण में अन्य आरोपी है फरार, जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के किये जा रहे है हर संभव प्रयास।
 आरोपियों के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 219/25 धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट का अपराध किया गया पंजीबद्ध।
रापयुर- पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा, रापयुर रेंज रायपुर तथा उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।
जिसके तारतम्य में दिनांक 06.07.2025 एवं 07.07.2025 के दरम्यानी रात्रि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मध्यप्रदेश निर्मित अवैध शराब की तस्करी करते आरोपी 01.भावेश उर्फ लाला पिता विद्या निधान पांडे उम्र 36 साल निवासी शिव मंदिर के पास निरंकारी फर्नीचर के पीछे थाना पण्डरी रायपुर। 02. सुजीत तिवारी उर्फ लाला पिता दिनेश तिवारी उम्र 23 साल निवासी शिव मंदिर के पास निरंकारी फर्नीचर के पीछे थाना पण्डरी रायपुर। 03. दीपेश भंसाली उर्फ दीपू पिता सिंधी पिता स्व. सुखराम भंसाली उम्र 26 साल निवासी कृष्णा नगर पहाड़ी चौक थाना गुढ़ियारी रायपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखें 20 पेटी (240) बौतल अंग्रेजी शराब तथा घटना में प्रयुक्त क्रेटा वाहन सीजी/04/एनएल/6526 तथा स्वीफ्ट डिजायर सीजी/04/पीटी/7788 तथा 05 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 17,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 219/25 धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।
आरोपी शिव रतन राजपूत घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था
प्रकरण में संलिप्त आरोपी शिव रतन राजपूत घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उसके छिपने के हर संभावित ठिकानों रेड कार्यवाही कर पतासाजी की जा रही थी, कि इसी दौरान आरोपी शिवरतन राजपूत की रायपुर उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूूनिट तथा थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी शिवरतन राजपूत को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी – शिवशंकर राजपूत उर्फ सोनू पिता शैलेन्द्र राजपूत उम्र 32 साल निवासी टिचर्स कॉलोनी कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर।
कार्यवाही में निरीक्षक सुधांशु बघेल थाना प्रभारी आमानाका, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से उनि सतीश कुमार पुरिया, प्र.आर. कुलदीप द्विवेदी, आर. वीरेन्द्र बहादुर सिंह, संदीप सिंह, अविनाश देवांगन तथा हिमांशु राठौर की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।
Prev Post

लाखो रूपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी…

Next Post

गुड़ियारी क्षेत्र के गुंडा/निगरानी बदमाशों को आज थाना हाजिर कर…

post-bars

Leave a Comment