रायपुर में हेरोइन बेचते 2 तस्कर गिरफ्तार: ग्राहक की तलाश कर रहे थे, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, 1.49 लाख का माल जब्त
बडे व छोटे स्तर पर आरोपियो द्वारा अवैध मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) रायपुर लाकर बेचने के फिराक मे थे आरोपीगण
थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत नया बाइपास रोड पंजाबी ढाबा के सामने मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) के साथ पकडेगये रंगे हाथ।
आरोपीयो के कब्जे से कुल 14 ग्राम 09 मिली ग्राम मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) जप्त किया गया है।
जप्त मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) की कुल कीमत है लगभग 1,49,000.00/- रूपये
आरोपीयो के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 156/25 धारा 21 बी NDPS एक्ट का अपराध पंजीबद्धकिया गया है
रायपुर– पुलिस महानिरीक्षक अमरेश कुमार मिश्रा व पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेन्द सिंह द्वारा अवैध नशे से संबंधित, प्रतिबंधित मादक पदार्थ, प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवंसिरप तथा सूखे नशे के तस्करी, खरीदी–बिक्री, नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाहीकरने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक अमन कुमार झा के निर्देशन मे थाना प्रभारी आमानाका द्वारा टीम गठितकर लगातार मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) व अन्य नशीले पदार्थ खरीदी–बिक्री, नियंत्रण एवं रोकथाम के लियेकार्यवाही की जा रही है। दिनांक 30.05.25 को थाना आमानाका टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आमानाका क्षेत्रअंतर्गत नया बाइपास रोड पंजाबी ढाबा के सामने 02 व्यक्ति आल्टो कार में अवैध रूप से मादक पदार्थ हीरोइन(चिट्टा) रखे हुये है तथा बिक्री करने ग्राहक तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलतराम पोर्ते एवं नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक अमन कुमार झा (भा.पु.से.) द्वारा थाना प्रभारी आमानाका को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को मादक पदार्थ हीरोइन के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी आमानाका व उनकी टीम द्वारा आमानाका क्षेत्रांतर्गत नया बाइपास रोड पंजाबी ढाबा के सामने दोव्यक्तियो को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में सन्देहीयो ने अपना नाम सिलवेस्टर रोजेश पिता स्व. क्रिस्टोफररोजेश उम्र 34 वर्ष निवासी 24,25अटल आवास डूमरतालाब, आमानाका, रायपुर छ. ग. एवं विजय सिन्हा पिता सतीश सिन्हा उम्र 39 वर्ष निवासी MIG 27 वीर सावरकर नगर हीरापुर आमानाका, रायपुर छ. ग. का होना बताया।टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर पेंट की जेब में प्लास्टिक की पन्नी में बंधी हुई पुड़िया को लपेटकर छुपाकर रखा था एवं कार तलासी लेने पर कार क्रमांक सीजी 04 एमवाई 8147 केड्राइवर सीट के ऊपर सन वाइजर मे छुपाकर रखे प्लास्टिक की पन्नी में बंधी हुई पुड़िया को रखा था। जिसे पूछने पर मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) होनाबताया ।
नारकोटिक्स एक्ट में गए जेल
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी सिलवेस्टर रोजेश एवं विजय सिन्हा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल14ग्राम 09 मिली ग्राम मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) ,कीमती 1,49,000.00/- रूपये जप्त कर आरोपीयो के विरूद्धथाना आमानाका में अपराध क्रमांक 156/25 धारा 21 बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही कियागया।
गिरफ्तार आरोपी
01.सिलवेस्टर रोजेश पिता स्व. क्रिस्टोफर रोजेश 34 वर्ष निवासी 24, 25अटल आवास डूमरतालाब, आमानाका, रायपुर छ.ग.
02.विजय सिन्हा पिता सतीश सिन्हा उम्र 39 वर्ष निवासी MIG 27 वीर सावरकर नगर हीरापुर आमानाका, रायपुरछ. ग.
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सुनील दास, सउनि. रमेशचंद यादव, सउनि. प्राणेस्वर वर्मा, आर. गुलशन चौबे, आर. इंद्रजीत नेताम, आर.अशीष शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।*
