Back To Top

May 9, 2025

मूणत ने कचरा रेमीडिएशन कार्य की धीमी प्रगति पर जताई गहरी नाराज़गी

 रायपुर -रायपुर पश्चिम के विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने आज नगर निगम रायपुर द्वारा सरोनाक्षेत्र में चल रहे कचरा रेमीडिएशन कार्य का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की अत्यंत धीमीप्रगति पर गहरी नाराज़गी जताई और संबंधित ठेकेदार एवं निगम अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि 30 जून2025 तक कार्य हर हाल में पूर्ण होना चाहिए, ताकि आगामी वर्षा ऋतु में वहां पौधरोपण अभियान शुरू किया जासके।

इस अवसर पर नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति सूर्यकान्त राठौड़, राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड केअध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, संत रविदास वार्ड के पार्षद अर्जुन यादव, एमआईसी सदस्य प्रतिनिधि सुनील चंद्राकर, अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, जोन 8 की जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता, स्वच्छ भारत मिशन के कार्यपालन अभियंता रधुमणी प्रधान, सहायक अभियंता योगेश कडु, और कार्यकारी एजेंसी हील ब्रो मेटेलिक प्रा. लि. के प्रतिनिधिउपस्थित रहे।

मूणत ने कार्य की समीक्षा करते हुए स्पष्ट कहा कि यह कार्य राजधानी के पर्यावरणीय संतुलन और नागरिकों केस्वास्थ्य से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील विषय है। उन्होंने निर्देश दिया कि तत्काल अतिरिक्त मशीनें संसाधन लगाकरकार्य की गति बढ़ाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि कार्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहींहोगी।

निरीक्षण के अंत में श्री मूणत ने कहा कि 30 जून की समयसीमा सुनिश्चित रूप से अंतिम है, जिससे कि मानसून सेपहले स्थल को पौधरोपण के लिए तैयार किया जा सके और रायपुर को स्वच्छ हरित राजधानी बनाने के लक्ष्य कोआगे बढ़ाया जा सके।

Prev Post

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सातवे आदि उत्सव…

Next Post

रायपुर में जल्द स्थापित होगा देश का प्रमुख AI डेटा…

post-bars

Leave a Comment