Back To Top

January 26, 2026

पुलिस कमिश्नर रायपुर के निर्देशानुसार आज क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सघन चेकिंग

रायपुर-पुलिस कमिश्नर रायपुर के निर्देशानुसार आज क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सघन चेकिंग, निगरानी एवं कॉम्बिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान DCP (WEST) संदीप पटेल के नेतृत्व में ADCP राहुल देव शर्मा, ACP ईशु अग्रवाल एवं ACP देवांश सिंह राठौर सहित 09 थाना प्रभारियों द्वारा बल के साथ संबंधित क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई की गई।

अभियान के अंतर्गत थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत वाल्मीकि नगर में सघन चेकिंग की गई। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से मोहबा बाजार चौक पर MCP (मोबाइल चेक प्वाइंट) स्थापित कर वाहनों की गहन जांच की गई। इसके अतिरिक्त थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत संजय नगर एवं संतोषी नगर क्षेत्रों में गुंडा/बदमाश, निगरानी बदमाश एवं अड्डेबाजों के विरुद्ध विशेष चेकिंग एवं कॉम्बिंग गश्त की गई।

अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की गई तथा आमजन से संवाद कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना है।

Prev Post

ड्रग्स के अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क के छत्तीसगढ़ का प्रमुख सप्लायर रूपिन्दर…

Next Post

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज के…

post-bars

Leave a Comment