नशेडी को गाड़ी से धकेलकर दोस्त भागे, हुई मौत ,पहचान नहीं
कार में ड्रग्स का नशा कर रहे थे युवती समेत तीन लोग
पुलिस ने 2 घंटे के भीतर युवती और अधेड़ को लिया हिरासत में, कार भी बरामद
पीएम से होगा मौत की वजह का खुलासा, मृतक की नहीं हुई पहचान
रायपुर- कबीर नगर इलाके में वाल्मीकि नगर रोड पर मंगलवार देर रात कार से नशे में धुत युवक को धकेलकर भाग जाने तथा युवक की मौत होने की सूचना मिलने पर पुलिस हमले में हड़कंप मच गया। पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जांच करते ही पुलिस कबीर नगर और हीरापुर से एक युवती और 44 साल के व्यक्ति को पकड़ा गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में मामला नशाखोरी के दौरान ड्रग्स के ओवरडोज से एक नशेड़ी की तबीयत बिगड़ने और उसे घबराहट में कार से धकेलकर साथियों के भाग जाने का लग रहा है। वास्तविकता का खुलासा मृतक के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही हो पाएगा।मृतक की पहचान अभी रात तक नहीं हो पाई है।अलबत्ता उसकी उसके हाथ में मनदीप सिंह लिखा हुआ है। वाल्मीकि नगर कबीर नगर रोड के पास एक व्यक्ति जिसका मनदीप सिंह (हाथ की कलाई में गोदने के आधार पर)को एक सफेद रंग की क्रेटा कर क्रमांक CG04 पी वाई 1388 से धकेला गया है। यह सूचना प्राप्त हुई।सूचना तस्दीक पर उक्त व्यक्ति मिला पर उसे एम्स रवाना किया गया। जिसे चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक पूछताछ में कार में सवार आरोपियों साधना अग्रवाल उर्फ भूरी निवासी कबीर नगर एवं संतोष मिश्रा निवासी कबीर नगर की जानकारी मिली है। क्रेटा कार संतोष मिश्रा की है। आरोपियों ने बताया कि मृतक ड्रग्स का नशा करता था। जो भूरी और साधना एवं संतोष के साथ नशा कर रहा था। इंजेक्शन के माध्यम से मृतक मनदीप ने नस में नशीली पदार्थ को इंजेक्ट कर रहा था। अचानक तबियत बिगड़ने पर मनदीप को कार से नीचे धकेल कर भाग गए।

बड़े रैकेट के खुलासे की है उम्मीद
पुलिस को इस मामले में ड्रग्स के धंधे से जुड़े लोगों का भी पता चलने की उम्मीद है। पुलिस द्वारा नशे के आदि लोगों से पूछताछ की जा रही है। उसे पता चलेगा कि नशे का सामान उन्हें कहां से मिला।