खारुन की रक्षा के लिए निकले हजारों लोग
खारुन आजादी पदयात्रा सोमनाथ घाट से प्रारंभ
छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना की अगुवाई में पांच दिवसीय आयोजन
रायपुर- खारुन और शिवनाथ नदी के संगम स्थल सोमनाथ घाट लखना में रविवार को मेले जैसा नजारा रहा ।छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के आह्वान पर खारुन अंचल के हजारों लोग नदी तट पर उपस्थित थे । सामने दम तोड़तीखारुन नदी की दुर्दशा देखकर सबके मन में आक्रोश था । नदी के पुन:जीवन का संकल्प लेकर वहां क्रान्ति सेना केसैकड़ों सेनानियों सहित सैकड़ों ग्रामीणों एवं पर्यावरणविदों ने भगवान सोमनाथ पर जलार्पण करके पांच दिवसीय“खारुन दाई आजादी पदयात्रा” की शुरुआत की । यात्रा का उद्देश्य खारुन जल का भयानक औद्योगिक दोहन रोकना, नदी को प्रदूषण से मुक्ति दिलाना एवं प्राकृतिक जैविक चक्र को पूर्ववत पुनर्जीवित करना है ।
पर्यावरण व अधिकारों के प्रति करेंगे जागरूक
पदाधिकारियों ने बताया कि पूरे पांच दिन नदी के तटवर्तीय क्षेत्रों में पदयात्री जनसभाओं के जरिये छत्तीसगढ़ वासियोंको उनके पर्यावरण संबंधी नैसर्गिक अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे । इस पदयात्रा में क्रान्ति सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय यादव सहित सैकड़ों क्रान्ति सैनिक चल रहे हैं। आयोजन को क्षेत्रीय राजनैतिक दल “जोहार छत्तीसगढ़पार्टी” ने अपना पूर्ण समर्थन दिया है । यह यात्रा विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून को महादेव घाट रायपुर में समाप्तहोगी ।
खारुन