केबल चोरी करने वाले 02 आरोपी एवं चोरी का केबल क्रय करने वाले 02 क्रेता सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार
*आईटीएमएस के तहत लगाए जाने वाले संचार केबल की किये थे चोरी*
रायपुर -प्रार्थी ध्रुतिमान सामल द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि रायपुर स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत रायपुर शहर में आईटीएमएस (Integrated traffic management system) के तहत लगाए जाने वाले संचार केबल को किसी अज्ञात चोर द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र के धमतरी गेट एवं कालीबाड़ी चौक के पास से चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 26/26 एवं 27/26, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारियों को अज्ञात आरोपियों की शीघ्र पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ की गई। टीम द्वारा घटना स्थलों का निरीक्षण कर आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेज का अवलोकन किया गया तथा तरीका वारदात के आधार पर पुराने केबल चोरों के संबंध में भी जानकारी एकत्र की गई।
इसी दौरान टीम को महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर घटना में संलिप्त आरोपियों की पहचान सरोज यादव एवं नरसिंह बरिहा निवासी तेलीबांधा के रूप में की गई। आरोपियों को पकड़कर पूछताछ करने पर उन्होंने उक्त केबल चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया तथा बताया कि चोरी की केबल को जलाकर उससे तांबा निकालकर बिरंची नाग एवं अजय देवांगन को बिक्री की गई। तत्पश्चात बिरंची नाग एवं अजय देवांगन की पतासाजी कर उन्हें भी पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों द्वारा चोरी का तांबा खरीदना स्वीकार किया गया।
चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की केबल से निकाला गया लगभग *5.500 किलोग्राम तांबा* जप्त किया गया। प्रकरण में धारा 3(5), 317(2) बी.एन.एस. जोड़ी जाकर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।
आरोपी बिरंची नाग एवं अजय देवांगन को चोरी का माल क्रय करने के अपराध में धारा 317(2) बी.एन.एस. के तहत गिरफ्तार किया गया है।
*गिरफ्तार आरोपी*
*01. सरोज यादव पिता महेश यादव उम्र 42 साल निवासी नया चौड़ी ओव्हर ब्रीज के नीचे तेलीबांधा रायपुर।*
*02. नरसिंह बरिहा पिता पुनीत राम बरिहा उम्र 33 साल निवासी नया चौड़ी ओव्हर ब्रीज के नीचे तेलीबांधा रायपुर।*
*03. बिरंची नाग पिता मुख्या नाग उम्र 60 साल निवासी सुभाष नगर पिथालिया काम्पलेक्स के पास थाना गंज रायपुर।*
*04. अजय देवांगन पिता स्व. प्रेमचंद देवांगन उम्र 55 साल निवासी गोल चौक शीतला मंदिर के पास थाना डी डी नगर रायपुर*